हम दुनिया में कही पर भी रहे सुख दुःख साथ चलते है। समस्याएं आती रहती है। जब किसी समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है, हम तो अवसाद की स्थिती में आ जाते है। परन्तु हर समस्या को समाधान है, उपाय है। atulitbaldhama.com का रयास है कि इन उपायों एवं समाधानों को आप तक पहुचाएं
एक असीम शक्ति है जो इस दुनिया को संचालित करती है। भारतीय समाज ने इसे भगवान माना है जिसके विभिन्न रूप है।
हम दुनिया में कही पर भी रहे सुख-दुःख साथ चलते है। इन दोनों ही परिस्थितियो में भगवान के किसी भी एक रूप का स्मरण करते रहना चाहिए।
हमारा यह प्रयास श्री राम एवं उनके परम भक्त श्री हनुमान जी को समर्पित है। ये हमारा एक छोटा सा प्रयास हैं।
पूजा-पाठ, भक्ति के क्षेत्र में इस वेबसाइट द्वारा निरंतर जानकारियाँ प्रकाशित की जाती रही है। इस वेबसाइट का मूल उद्देश्य भक्ति, पूजा-पाठ को व्यवहारिक रूप में घर-घर तक पहुंचाना है। यह वेबसाइट श्री राम एवं उनके परम भक्त श्री हनुमान जी से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियाँ, किवदंतीयाँ, रचनायाँ आदि उपलब्ध कराने का प्रयास है।
atulitbaldhama.com जुलाई २०१२ से श्री राम व श्री हनुमान जी से सम्बन्धित विभिन्न जानकारीयाँ, लेख, रचनायें, समाधान, उपाय आदि ऑनलाइन उपलब्ध कराती आई है। इस जानकारियों को विभिन्न भागो में बाटा गया है जिसके अंतर्गत निम्न विषय है :
लोगो के अत्यधित सुझावों के कारण इस सभी जानकारियों को एक मासिक ई-पत्रिका का रूप दिया जा रहा है जिसमे इस वेबसाइट के विभिन्न लेखों को अलग-अलग विशेषांक के रूप विभिन्न विषय पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसका हर विशेषांक विस्तृत जानकारी के साथ एक अनूठा विशेषांक है।
हर इंसान की कुछ इच्छाये होती हैं और किसी भी इच्छा को सम्पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ भगवान से माँगा जाये तो वो जरूर पूरी होती हैं।
इस वेबसाइट के द्वारा आप भी ये कर सकते हैं। सम्पूर्ण विश्वास व आस्था के साथ "श्री हनुमान जी" के चरणों में अपनी इच्छा रखिये।
इस वेबसाइट के "हनुमान जी को अर्जी भेंजे (मन्नत मांगे)" कोलम में अपनी इच्छा टाइप करके हमे भेज दे।
महीने के प्रथम शनिवार को हम सभी का प्रिंटआउट लेकर 40 K.M दूर पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में इन्ह इच्छाओं व समस्याओं को पहुचाते है और प्रार्थना करते है कि जो भी वैध इच्छाएं व समस्याएं है वे पूर्ण हो!
एक बार कोशिश करके देखें हमे विश्वास है की आप भी चकित होंगे। यदि आप इस स्थान पर नहीं आ सकते तो इस वेबसाइट के जरिये अपनी इच्छा या समस्या को भेज सकते है विश्वास रखिये आपकी इच्छा या समस्या गोपनीय रहेंगी।